RAIPUR NEWS : आभास एवं फीडिंग इंडिया सामाजिक संस्थान के सहायता से सूखा वितरण किया गया, राशन पाकर मोहल्ले वासियों के चेहरे खिले
रायपुर : रायपुर शहर की सामाजिक संस्था आभास और राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था फ़ीडिंग इंडिया (जोमैटो द्वारा संचालित ) रायपुर इकाई के संयुक्त तत्वाधान से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले मजदूर वर्ग के श्रमिक एवं बेसहारा लोगों को एक हफ्ते का सूखा राशन वितरित किया गया , जिसमें चावल, आटा ,दाल, तेल, नमक, शक्कर, हल्दी, मिर्च पाउडर सम्मिलित था ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आभास संस्था के राहुल खास्तगीर, अमान खान, मनोज देवांगन, रिशब और रायपुर फीडिंग इंडिया टीम से रंजन पॉल (सिटी प्रेसिडेंट), मयंक लौतरिया (एक्सपेंशन मैनेजर), गौरव, वांचना लाबान,प्रभजीत, उत्कर्ष शर्मा, नेहा, रतनेश, निधी, श्रद्धा, मोहल्ले के स्थानीय प्रमुख एस ललिता राव जी ,एस हरीबाबू , आशा महानंद एवं जितेश कनपान उपस्थित थे.
बढ़ती महंगाई के बीच एक हफ्ते का सूखा राशन पाकर झुग्गी बस्तियों के समस्त लाभान्वितों के चेहरे पर प्रसन्नता थी । इस जनकल्याणकारी सेवा भावना कार्य के लिए मोहल्ले वासियों ने सामाजिक संस्था आभास एवं फ़ीडिंग इंडिया जोमैटो की सराहना की एवं भावात्मक रूप से सभी सदस्यों को धन्यवाद कहते हुए आभार व्यक्त किया।
फिडिंग इंडिया के सहयोग से रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से ज़रूरत मंद लोगों को राशन वितरण का कार्य कर रहे है।
जिसमें कोटा, सिलतरा ,सड्डू, दलदल सिवनी ,पंडरी बस्ती, डंगनिया, पठारीडीह जैसे और भी जगहों पर बीपीएल कार्ड धारको को एवं बेसहारा लोगों को सूखा राशन वितरण किया गया है ।




