RAIPUR NEWS : हैक हुआ राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट, 17 बार ट्वीट किया गया क्रिप्टोकरेंसी के बारे में....
रायपुर : राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है हैकर द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है। इसकी सूचना तब मिली जब अनुसुइया उइके के ट्विटर अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कई बार ट्वीट किया गया है । इस दौरान उनके हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर 17 बार पोस्ट किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल उइके का ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गया था। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हैक होने के कुछ मिनटों बाद उनके ट्वीटर अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया।
बता दें आज एलन मस्क ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा हुआ था कि ‘क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक अच्छा विचार है और हमें विश्वास है कि इसका भविष्य आशाजनक है। em4crypt.com (लिंक) आओ सब मिलकर इसका समर्थन करें।’ एलन मस्क के इस पोस्ट को टैग करते हुए छत्तीसगढ़ के गवर्नर के आधिकारिक हैंडल से एक जवाब पोस्ट किया गया।
उसमें लिखा गया कि ‘यह एक बड़ा समाचार है।’ इसके बाद लगभग आधे घंटे तक यही पोस्ट लगातार घुमा-फिरा कर किया गया। लगातार 15 बार ये पोस्ट करने के बाद लिखा गया कि ‘यह एक बड़ा दिन है।’




