CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR NEWS : 22 बाइकर्स पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही, नया रायपुर की सरपट सड़कों पर कर रहे थे स्टंट

 RAIPUR NEWS : 22 बाइकर्स पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही, नया रायपुर की सरपट सड़कों पर कर रहे थे स्टंट
Share

रायपुर : नया रायपुर की सरपट सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने और स्टंट करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात पुलिस रायपुर के वाट्सएप कप्लेन्ट एवं ट्विटर अकाउंट में शिकायत मिलने पर यह त्वरित कार्रवाई की गई। वाट्सएप पर बाइक चालकों के स्टंट करने की फोटो मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को नया रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग शुरू करने कहा था।

नया रायपुर में सड़क के चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने कई बाइक चालकों को तेज रफ्तार से बाइक चलाते पकड़ा। वहीं सड़क के सुनसान रास्तों पर रेस करते एवं स्टंट करते हुए कई बाइक चालकों को रोका। यातायात पुलिस ने 22 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की। सभी वाहन चालकों को नया रायपुर के थाने में बाइक खड़ा दिया। यातायात पुलिस ने उपद्रवी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत चालान करते हुए 15 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया।

बता दें कि 26 जनवरी को छुट्टी होने पर बहुतायत में लोग नया रायपुर में जंगल सफारी सहित अन्य पार्कों में घूमने के लिए जाते हैं। इसी दरमियान कुछ उपद्रवी वाहन चालक नया रायपुर की सड़कों पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से स्टंट करते हुए बाइक चला रहे थे। बाइक पर स्टंट करने वालों से दुर्घटना को देखते हुए कुछ लोगों ने इनका वीडियो यातायात पुलिस के वाट्सएप कंपलेन पर डाला था।

रायपुर में यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बाइक चालकों का मनमाने तरीके से तेज रफ्तार में बाइक चलाने और गलत साइड से बाइक चलाना रुक नहीं रहा है। इससे राजधानी में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
 



Share

Leave a Reply