CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR NEWS : पुलिस परिवार के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज , प्रतिबंधात्मक धाराओं में भेजा जेल

 RAIPUR NEWS : पुलिस परिवार के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज , प्रतिबंधात्मक धाराओं में भेजा जेल
Share

रायपुर : पुलिस परिवार आंदोलन के दौरान सड़क जाम व बलवा करने के मामले में आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने रायपुर के रिंगरोड स्थित कुशालपुर चौक पर चक्काजाम करने वाले नेताओं के खिलाफ चक्काजाम, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित शासकीय सेवक पर हमला करने की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि डीडी नगर थाना पुलिस ने देर रात राकेश यादव और अन्य के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम करने और बलवा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही करीब 1 घंटा रास्ता जाम करने के बाद रास्ते से हटने के लिए समझाईश देने गई महिला अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आंदोलकारियो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और शासकीय सेवक पर हमला करने की धाराओ में मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा पुलिस ने पुलिस परिवार आंदोलन के नेताओ उज्जवल दीवान, नवीन राय, जितेन्द्र जायसवाल और संजीव मिश्रा समेत 10 लोगो पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
 



Share

Leave a Reply