RAIPUR NEWS : राजधनी के एक निजी चैनल के बंद पड़े स्टूडियो में लगी भयंकर आग.......
रायपुर : राजधनी के पुराने बसस्टैंड स्थित पगारिया कांप्लेक्स में एक निजी न्यूज चैनल के बंद पड़े स्टूडियो में शनिवार रात आग लग गई। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां आईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे पगारिया कांप्लेक्स से कुछ लोगों ने धुआं निकलते देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं। धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग बुझी।




