RAIPUR NEWS : बाइक सवार बेकाबू होकर गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत..
रायपुर : ग्राम तरपोंगी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। धरसींवा पुलिस ने मामले में जांच के दौरान बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
बता दें कि मृतक दिनकर पांडे 47 वर्ष ग्राम तरपोंगी का रहने वाला था। बताया जाता है कि दिनकर पांडे अपनी बाइक को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। जिससे अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है।




