RAIPUR NEWS : मौसम में आए बदलाव तापमान में गिरावट, उमस बढ़ी...
रायपुर : मौसम में आए बदलाव से जहां तापमान में गिरावट हुई है वहीं नौतपे की तीसरे दिन प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश दर्ज होने से तापमान विभिन्न जिलों में 38 से 40 डिसी दर्ज किया गया है। हल्की बारिश से जहां उमस में वृद्धि हुई है वहीं राजधानी के निवासियों को चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने प्रदेश के कुछ इलाकों में आज तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना दर्ज की है। इधर केरल में तय तिथि 27 मई को मानसून ब्रेक नहीं होने के कारण बारिश की गतिविधियों में धीमी गति से हलचल शुरू हुई है।
आगामी एक दो दिनों में केरल में मानसून ब्रेक होते ही प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र बस्तर में बारिश होते ही रायपुर में आगामी 10 जून तक मानसून पूर्व की हल्की वर्षा होने की संभावना है। बस्तर में पिछले 24 घंटों में कटे कल्याण में 6 सेमी, बस्तानार दरभा में 4-4 सेमी, गीदम छिंदगढ़, दंतेवाड़ा, जगदलपुर में 3-3 सेमी, नारायणपुर, सुकमा, तोकापाल एवं मस्तुरी में 2-2 सेमी बारिश होने से जहां किसानों के मुरझाए चेहरों में मुस्कान आई है। वहीं जेठ की तपिश में नौतपा के चौथे दिन सामान्य स्थिति देखी गई हैं। बस्तर में किसानों ने बारिश के होते ही खेती किसानी के कार्यों की शुरूआत प्रारंभ कर दी है।




