RAIPUR NEWS : रेलवे स्टेशन में लगी आग, रिजर्वेशन फॉर्म और चार्ट जलकर खाक
रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र में आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है। इस आगजनी में पुराने रिजर्वेशन फॉर्म और चार्ट जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना मिलते ही 2 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग रिजर्वेशन काउंटर के 2 कमरों में फैल गई थी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को शांत किया। आग से रेलवे टिकट रिजर्वेशन के फॉर्म जलकर खाक हो गए। वहीं किन कारणों से रिजर्वेशन काउंटर में आग लगी अभी पता नहीं चल पाया है।




