RAIPUR NEWS : राजधानी में अब रविवार को भी लगेगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं , आदेश जारी
रायपुर : राजधानी के सभी स्कूल में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी स्कूल में शुरू हो चुकी है। कोरोना महामारी के बाद रायपुर में सोमवार को करीब डेढ़ महीने बाद स्कूलों को खोला गया तो 50 प्रतिशत बच्चे ही पहुंचे। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने प्रिंसिपल्स की बैठक ली। अब तय किया गया है कि परीक्षा तक संडे को भी क्लासेस लगेंगी। ये स्पेशल क्लासेस होंगी। सभी विषयों के टीचर स्कूल पहुंचेंगे और परीक्षा की तैयारी करवाएंगे।
रायपुर के सबसे बड़े सरकारी जेएन पांडे स्कूल के प्रिंसिपल एम आर सावंत ने बताया, 'हमने इसके लिए कुछ खास तैयारियां कर रखी हैं। बोर्ड परीक्षा की वजह से स्टूडेंट्स का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है, सब्जेक्ट एक्सपर्ट टीचर और स्टूडेंट्स इस ग्रुप में अपने सिलेबस से जुड़े सवाल करते हैं। क्लास में भी अब रिवीजन कराते हुए एग्जाम की प्रैक्टिस करवाई जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणीं के दौरान 2 मार्च से 12 व 3 मार्च से 10 वी की परीक्षाएं शुरू होनी है।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे और ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही थी। कोरोना कम होने के पश्चात सोमवार से स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों के काफी दिनों तक बंद रहने से सिलेबस काफी पिछड़ गया है। व कठिन विषय मे छात्रो की समस्या दूर करने के लिये रायपुर में संडे को भी स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अब बाकी दिनों की तरह संडे को भी स्कूल खुलेंगे। और हर विषय के विशेषज्ञ शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रह कर परीक्षार्थियों के शंकाओं का समाधान करेंगे। रविवार को भी स्कूल खोलने के आदेश 28 फरवरी तक के लिये जारी किए गए हैं।




