RAIPUR NEWS: पुलिस ने जुए के फड़ में मारा छापा, लाखों नकद सहित 14 पकड़ाए.......
रायपुर: रायपुर की तिल्दा नेवरा पुलिस ने जुए के फड़ में छापा मार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए नकद सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया जुआ किसान राईस मिल परिसर में चल रहा था, जिसकी सुचना मुखबीर से मिली। मौके से 4 लाख 50 हजार 800 रूपये जपत किया गया है।
तिल्दा नेवरा पुलिस ने बताया, 07 नवंबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मिल परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंजली गुप्ता थाना प्रभारी नेवरा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी नेवरा के नेतृत्व में थाना नेवरा पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताए स्थान में जाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर ताश पत्ती से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नकदी 4 लाख 50 हजार 800 रूपये और ताश पत्ती जप्त किया।
पुलिस ने बताया मामले में मनीष सोनी, अनिल गांधी, रोशन शर्मा, खिलेश्वर काठले, जितेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, मोंटी बजाज, राजू राठी, निखिल जैन, राजू अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल और अरूण अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।




