RAIPUR NEWS: पुलिस ने निकाला अपराधियों का जुलूस
रायपुर: 7 नवंबर को जिस जगह पर अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया था, राजधानी पुलिस ने उसी स्थान पर उन अपराधियों का जुलूस निकाला। तीन दिन पहले आरोपियों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हीं इलाक़ों में उनका जूलूस निकाला, जिन इलाक़ों में ये बदमाश उत्पात करते थे। जूलूस निकला तो बदमाश हर कदम यह कहते हुए चल रहे थे- `आज के बाद गुंडागर्दी नहीं करेंगे.. नहीं करेंगे।`
दरअसल इन बदमाशों को लेकर लगातार शिकायतें थीं। इन्होंने 7 नवंबर की रात क़रीब साढ़े ग्यारह बजे दिशांत और प्रशांत नामक दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया था। यह हमला तब किया गया जब इन बदमाशों जिनमें सत्यम नेताम, सुनील निषाद, नितेश धीवर, सनी चौधरी, बलराम धीमर शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे और दोनों भाइयों ने ऐसा करने से मना किया था।




