CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR NEWS: SBI कर्मचारी घर में परिवार के साथ मना रहा था छुट्‌टी, बाहर खड़ी गाड़ी खाक हो गई

RAIPUR NEWS: SBI कर्मचारी घर में परिवार के साथ मना रहा था छुट्‌टी, बाहर खड़ी गाड़ी खाक हो गई
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गायत्री नगर में मंगलवार देर रात गली में खड़ी एक कार जल कर खाक हो गई। आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका है। कार SBI के कर्मचारी की थी। उन्होंने खमारडीह थाने में शिकायत की है। आशंका है कि पटाखे से हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस आगजनी के संदेह को लेकर भी जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, फेस-2 निवासी SBI कर्मचारी विनोद कुमार ने अपनी i10 मॉडल की गाड़ी घर के बाहर गली में पार्क की थी। अंदर वे परिवार के साथ धनतेरस की छुट्‌टी मना रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आ लग गई। आसपास के लोगों ने कार जलती देखी तो शोर मचाया। लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई।


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन गली संकरी होने के कारण अंदर नहीं जा सकी। सूचना पर थाने की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई। इस बीच किसी तरह फायर कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि किसी पटाखे की वजह से ऐसा हुआ होगा।



Share

Leave a Reply