RAIPUR NEWS : राज्य सरकार ने मंत्रालय के कर्मचारियों के लिये जारी की नई दिशा निर्देश , 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उपस्थिति अनिवार्य
रायपुर : प्रदेश कोरोना के मामलों में अभी नियंत्रण में आ गए है। इस बीच यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि मंत्रालय में कर्मचारियों के उपस्थिति को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शत- प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले बढ़ते कोरोना को देखते हुए एक 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ मंत्रालय को संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर कर्मचारियों के शत – प्रतिशत क्षमता के साथ उपस्थिति की बात कही है।
आदेश में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नई गाइडलाइन को मंगलवार से मॉल करने की बात कही गई है।





