RAIPUR NEWS : फिल्मी अंदाज में स्ट्राबैरी बेचने वाले का अपहरण , मार पीट कर हत्या करने की दी धमकी
रायपुर : राजधानी रायपुर में फिल्मी अंदाज में स्ट्राबैरी बेचने वाले कारोबारी का अपहरण कर आरोपी उसे अपने साथ नवा रायपुर लेकर गए। वहां मारा-पीटा रुपए छीन लिए और दोबारा दुकान लगाने पर मर्डर करने की धमकी देते हुए उसे नवा रायपुर में घुमाने के बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ भाग गए। मामले में रायपुर की पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने ही इस अपहरण कांड की प्लानिंग की थी।
मामला शंकर नगर के भारत माता चौक इलाके का है। यहां नसीम नाम का व्यवसाय स्ट्राबेरी बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले इसे अमजद शेख नाम के युवक ने फोन कर धमकी दी थी, अमजद ने दावा किया था कि उसके पिता भी यहीं स्ट्राबेरी बेचने का काम करते हैं। अगर नसीम स्ट्राबेरी बेचेगा तो उसके पिता का धंधा ठप होगा।
अमजद ने नसीम को धमकी भी दी थी और शहर छोड़कर चले जाने को कहा था। नसीम ने इसकी बात नहीं मानी। कल भारत माता चौक के पास नसीम स्ट्राबेरी बेच रहा था तभी सफेद रंग की टाटा सफारी कार में चार लोग आए और अपने साथ जबरदस्ती नसीम को उठा ले गए। चारों बदमाश नसीम को नवा रायपुर लेकर गए नसीम के पास रखे 30 हजार रुपए आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट लूट लिए।
आरोपियों ने नसीम को धमकी देते हुए कहा कि अमजद के कहने के बावजूद स्ट्राबेरी यहां बेच रहे हो तुम्हारी हत्या कर देंगे। शहर छोड़कर चले जाओ। देर रात उन्होंने नसीम को छोड़ा और भाग गए इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। फौरन जांच टीम ने नवा रायपुर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
नसीम ने धमकियों के बारे में भी बताया इसके बाद अमजद और उसके भाई अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने ही इस अपहरण कांड को अंजाम दिया था। अपहरण में दो और युवक शामिल थे, जिनका नाम पंकज सोनी और हिमांशु वासनिक है। अमजद और अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया है इनके दो साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस को है। आरोपियों ने बताया कि इनकी दुकान के करीब स्ट्राबेरी बेचने की वजह से रास्ते से हटाने के मकसद से नसीम का अपहरण किया था।




