RAIPUR NEWS: तालाब में सनसनीखेज हालत में मिला युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर: रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना तालाब में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसपास गुजरने वालों ने तालाब में शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। वहीं आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाई गई। मृतक की पहचान कोमल साहू बजरंग पारा निवासी के रूप में पहचान हुई है। हालांकि अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।




