RAIPUR NEWS : युवक पर किया गया चाकू से हमला..
रायपुर : राजेन्द्र थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर स्थित खाली मैदान में मामूली बात पर एक युवक ने दूसरे युवक चाकू से हमला कर घायल कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मेंं लिया है।
बता दें कि विजेता कॉम्पलेक्स न्यू राजेन्द्र नगर निवासी प्रार्थी प्रखर उपाध्याय अपने दोस्त हरीश के साथ महात्मा गांधी नगर स्थित खाली मैदान के पास खड़ा होकर बात कर रहा था तभी आरोपी भूपेन्द्र सिंधी प्रार्थी के पास आया और चिल्ला-चिल्ला कर बात करते हो कहते हुए प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया और प्रार्थी के दोस्त हरीश के जांघ पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचाया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।




