RAIPUR NEWS : दीवार गिरने से हुई मज़दूर की मौत....
रायपुर : मोहदी रोड स्थित देवी स्पंज में रविवार सुबह 7 बजे दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई. मृतक का नाम देवेंद्र कुमार साहू (40) मोहदी थाना धरसीवां का निवासी था।
देवी स्पंज का एक पुराना दीवार तोडऩे का काम चल रहा था. दीवार सीधे मृतक के ऊपर गिरा. यहां श्रमिक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही कार्य मे जुटा था जो प्रबन्धन कि लापरवाही उजागर करता है।




