CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर पुरानी बस्ती धर्मांतरण मामला : दो आरोपी हुए गिरफ्तार

 रायपुर पुरानी बस्ती धर्मांतरण मामला : दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके में रविवार दोपहर हुए धर्मांतरण विवाद के चलते राज्य की राजनीति पारा उफान पर है सत्ता पक्ष जहां एक तरफ इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई पर अड़ी है तो वहीं विपक्ष राज्य में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष को घेरने मैं कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

रविवार को राजधानी के पुरानी बस्ती धर्मांतरण मामला को लेकर
थाने में मारपीट और उत्पात करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय सिंह और मनीष साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को कोर्ट लेकर  पुलिस पहुंची है। ईधर मामले में अब भी पांच आरोपी है फरार बताए जा रहे हैं ।

ये था पूरा मामला,टीआई हुए लाइन अटैच
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र इलॉके के भाठागांव में पादरी द्वारा कथित तौर पर धर्मांतरण किये जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग थाना पुरानी बस्ती पहुँच गए और पादरी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे ।हो हल्ला और हंगामा को देखते हुए थाने की पुलिस एक्शन में आ गयी और पादरी समेत इंसाई समुदाय के कुछ लोगों को थाने बुलवा लिया ।

उनके आते ही धर्मांतरण का विरोध कर रहे लोगो का गुस्सा भड़क गए और थाने में ही पादरी को पीटना शुरू कर दिया।भड़के माहौल को शांत करने में पूलिस के पसीने छूट गए लेकिन किसी तरह माहौल थोड़ा शांत हो गया।
जानकारी के मूताबिक थाने के भीतर हुई मारपीट की घटना की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को जैसे ही मिली आला अधिकारी भी एक्शन में आ गए और कार्रवाई करते हुए सबसे पहले पुरानी बस्ती थाने कद थानेदार यदुमनी सिदार को लाईंन अटैच कर दिया । और पादरी के साथ मारपीट करने वाले7 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है । इन सातों के विरुद्ध पास्टर पर हमला करने के आरोप में कार्रवाई की गई।
 


Share

Leave a Reply