CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंडमान निकोबार पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी को रायपुर पुलिस ने पकड़ा

 अंडमान निकोबार पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी को रायपुर पुलिस ने पकड़ा
Share

रायपुर। राजधानी से लेकर अंडमान निकोबार तक गबन का आरोपी पुलिस को धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया था। अंडमान निकोबार में गबन मामले के आरोपी को अंडमान निकोबार के पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक और प्रधान आरक्षक अरविन्द कुमार केरकेटा बलौदाबाजार जिले से राजधानी लाया था। चूंकि कोरोना काल अब भी ख़त्म नहीं हुआ है। टेस्ट के बाद विश्राम करने के लिए अंडमान निकोबार पुलिस की टीम अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस रूम न.211 लालपुर रेस्टहाउस में रुकी थी।
 

इस दौरान अचानक आरोपी रामकुमार साहू ने पुलिस को धक्का मारते हुए रूम का दरवाजा बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया, अंडमान निकोबार पुलिस की टीम ने तत्काल टिकरापारा थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें टिकरापारा थाना में अपराध क्रमांक 53/21 धारा 224,342, भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई। वहीं आरोपी को पतासाजी के दौरान वीआईपी रोड के आसपास होने आशंका थी। आरोपी होटल का कार्य करता था।
 

वहीं आज सुबह से ही अंडमान निकोबार पुलिस और थाना टिकरापारा पुलिस डेरा डाल कर वीआईपी रोड़ के आसपास बैठी थी। वहीं आरोपी राजकुमार वीआईपी रोड़ के राम मंदिर के पास जैसे पहुँचा पुलिस की टीम ने दबोच लिया और उसे थाना टिकरापारा ले आई।


Share

Leave a Reply