रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख की चोरी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
रायपुर | लॉक डाउन के बीच राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर में हुई लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज इस पुरे मामले का खुलासा किया है |
आपको बता दे कि 15 अप्रैल को कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक सोहन ताम्रकार के मुकुट नगर स्थित कार्यालय से 7 लाख रुपये नगदी व 1 लाख के सोने-चांदी के सिक्के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उक्त मामले में जांच के बाद पुलिस ने पता लगाया कि घर के ही ड्राइवर रूपदास मानिकपुरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नगदी 3,89,500/- रूपये, 4 नग सोने का सिक्का, 10 नग चांदी का सिक्का तथा चोरी के रूपयों से खरीदी गई 1 नग निकोन कैमरा, 1 नग न्यू एक्टिवा वाहन, 1 नग एल.ई.डी. टी.व्ही., 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं 1 नग फ्रीज जिसकी कीमत लगभग 7,39,500/- (सात लाख उन्तालीस हजार पांच सौ रूपये) जप्त किया गया है।




