CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार हुआ टेरर फंडिंग मामले का फरार आरोपी

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार हुआ टेरर फंडिंग मामले का फरार आरोपी
Share

रायपुर: टेरर फंडिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू खान को रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को पुलिस की टीम राजधानी पहुंचेगी।


सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की मदद लेते हुए आरोपी राजू को उसके महिष्कापुर एवेन्यू स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। राजू फिलहाल दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी था। सोमवार की सुबह रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय लेकर पहुँची जहां से ट्रांजिट रिमांड पाकर पुलिस आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।

बता दे कि राजू खान एक नक्सली समूह से जुड़ा था। बंगलौर के एक जोड़े को वर्ष 2013 में एक नक्सली समूह से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जो वर्तमान में जेल की सजा काट रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस लंबे समय से दुर्गापुर निवासी राजू खान उर्फ राजू सिंह की तलाश कर रही थी। सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजू पर आरोप है कि उसने वर्ष 2013 में गिरफ्तार दंपती के खाते से राजू खान के खाते में पैसे आते थे जिसके बाद राजू उस पैसे को दूसरी जगह भेज देता था। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है।



Share

Leave a Reply