CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

15 अगस्त को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जाने कैसी रहेगी व्यवस्था

15 अगस्त को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जाने कैसी रहेगी व्यवस्था
Share

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2021 को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम होना प्रस्तावित है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी व आम नागरिकों का सम्मिलित होना संभावित है। कार्यक्रम के दौरान सुगम, सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने व्यवस्था बनाई है।

पुलिस विभाग की जारी एडवाइजरी के अनुसार

लाल कार पास धारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग-
ऐसे वाहन चालक जिन्हें लाल कार पास प्राप्त हुआ है वे अपना वाहन इनकम टैक्स कॉलोनी से पीडब्ल्यूडी चौक -कुंदन पैलेस से टर्न होकर- पुलिस कैंटीन- एमटी वर्कशॉप गेट्स से रेडियो ऑफिस होकर सीधे पुलिस ऑफिसर मेंस स्थित लाल कार पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे!

हरा कार पास धारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग-
ऐसे वाहन चालक जिन्हें हरा कार पास प्राप्त हुआ है वे अपना वाहन इनकम टैक्स कॉलोनी से पीडब्ल्यूडी चौक होकर कुंदन पैलेस के पहले सेंट पॉल स्कूल पार्किंग मैं अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

डायवर्सन व्यवस्था
महिला थाना चौक पीडब्ल्यूडी चौक एवं पेंशन बड़ा चौक की ओर से पुलिस लाइन की ओर आवागमन करने वाले सामान्य वाहन चालको के लिए 15 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 10:00 बजे तक आवागमन करना प्रतिबंधित रहेगा अतः उक्त वाहन चालक अन्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
 



Share

Leave a Reply