रायपुर पुलिस ने शहर के चाकूबाज, शातिर गुंडे और बदमाशों की लगाई क्लास
रायपुर। राजधानी रायपुर से आय दिन चाकूबाजी और मार-पिट का मामला सामने आ रहा है |बढ़ते घटनाओं के बाद पुलिस ने शहर के चाकूबाज समेत शातिर गुंडे, बदमाशों की परेड कराई। सिविल लाइन थाना इलाका में 40 से ज्यादा बदमाशों को पुलिस ने चेतावनी दी है। अब किसी भी तरह के अपराध में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अपराधियों को अपराध से दूर रहने की नसीहत दी गई है।





