नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाई: गांजे की बिक्री करते एक आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस लगतार नशे का काला कारोबार करने वाले कारोेबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
5 मार्च को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित कालीबाड़ी आटो स्टैण्ड पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। सायबर सेल की टीम आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर सायबर सेल की टीम नेउक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मोह लतीफ निवासी अश्वनी नगर पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया गया। उसके पास रखें झोला की तलाशी लेने पर झोला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 1.700 किलो गांजा कीमती लगभग 35,000 हजार जप्त कर किया गया। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना कोतवाली के सुपुर्द किया गया। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।




