रायपुर के टायर शो रूम मैनेजर ने की 50 लाख की धोखाधड़ी, ख़रीदार हुआ सराईपाली से गिरफ्तार
रायपुर, राजधानी में कोरोनाकाल के दौरान एक टायर शोरूम के मालिक को ऑफिस नहीं जाना भारी पड़ गया। उसकी गैरमौजूदगी में शोरूम मैनेजर ने हेराफेरी कर 50 लाख रुपए के टायर बेच दिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 26 लाख रुपए के ट्रक के टायर बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से चोरी के 145 नग ट्रक के टायर जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से चोरी के 145 नग ट्रक के टायर जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है।




