CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर: माह भर में अवैध शराब बिक्री के 11 मामला दर्ज़, 8 कोचिए को भेजे जेल

रायपुर: माह भर में अवैध शराब बिक्री के 11 मामला दर्ज़, 8 कोचिए को भेजे जेल
Share

रायपुर। मंदिरहसौद थाना अमला ने बीते एक माह में अवैध शराब बिक्री के 11 मामला पकड़ पाने में कामयाबी हासिल की है । इनमें से 6 मामले 5 लिटर से अधिक शराब के हैं जिसके गैर जमानतीय अपराध होने के कारण गिरफ्तार 8 आरोपियों को अदालती आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया ।
इधर कतिपय जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी अश्वनी राठौर से मुलाकात कर क्षेत्र के कतिपय ग्रामों में बेखौफ कोचियों से बेचे जा रहे अवैध शराब की वजह से व्याप्त हो रहे अशांति निर्मित हो रहे कानून व्यवस्था की स्थिति की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुये कोचियों पर नकेल कसने का आग्रह किया है।
माता कौशल्या के मायके के नाम से ख्यातिप्राप्त ग्राम चंदखुरी में माधो ढीमर व रविकुमार ढीमर , सेरीखेडी में राजेश जांगड़े , छतौना में धर्मेश धृतलहरे , लखौली में दिनेश लहरी व परमेश्वर धृतलहरे को एक साथ व तुलसी ( बाराडेरा )‌‌‌‌ मे घनश्याम धीवर व भूषण लाल धीवर को‌ संयुक्त रूप से 5 लीटर से अधिक शराब के साथ पकड़ गैर जमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पलौद के विनोद धीवर , सिवनी के उकेश वर्मा , कोटनी के हिरामन ढिर्री तथा नकटा के लवकुमार उर्फ़ गोलू , चंदखुरी तालाब के पास पिंटू उर्फ शुभम देवांगन को 5 लीटर से कम शराब के साथ पकड़ा गया था। जिन्हें अपराध जमानतीय होने के कारण जमानत पर रिहा कर दिया गया है । इधर लाक डाउन के बाद शासन से शराब दूकानों को खोले जाने के बाद ग्रामों में अवैध शराब बिक्री पुनः जोरो से शुरू हो गया है । शराब दूकाने बंद रहने के दौरान जहां कोचिये महासमुंद व बलौदाबाजार जिले के कतिपय ग्रामों में बनाए जाने वाले महुआ दारू को ला बेचते थे। अब भट्ठियों का दिन में कई चक्कर लगा शराब ला गांवों में बेच रहे हैं। जिसके चलते ग्रामों का माहौल फिर खराब होने लगा है व रोजाना लड़ाई-झगड़ा व गालीगलौच आम बात हो गई है । इसकी वजह से ग्रामों में व्याप्त हो रहे अशांति व कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये बीते दिनों जहां इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसर निवासी रायपुर जिला‌ भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कुलेश्वर बैस ने थाना प्रभारी से मुलाकात की वहीं क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य ललिता वर्मा के प्रतिनिधि कृष्णा वर्मा ने जिला पंचायत क्षेत्र के कई ग्रामों में अवैध शराब बिक्री की वज़ह से अशांति व्याप्त होने की जानकारी दी ।
नारा के सरपंच हेमंत चंद्राकर ने भी पूर्व थाना प्रभारी के कार्यकाल में थाना प्रभारी सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी अभी तक अवैध शराब बिक्री पर रोक न लग पाने की जानकारी श्री राठौर को देते हुए प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया । क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने भी बीते दिनों श्री राठौर से मुलाकात कर शराब दुकानें पुनः खुलने के बाद क्षेत्र में कोचियों की सक्रियता बढ़ने की जानकारी देते हुए इस पर रोक लगाने सतत सघन पुलिसिया अभियान चलाने का आग्रह किया । साथ ही जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के‌ अंतिम छोर के ग्राम कठिया में पुनः कोचियों के सक्रियता के चलते आसपास के ग्राम अमेरी , संकरी ,सोनभट्ठा , टेकारी , खौली आदि के पियक्कड़ों का मजमा लगना शुरू हो गया है । ग्रामों में सघन पुलिसिया गश्त व दबिश सहित लिप्त तत्त्वों के खिलाफ ठोस कार्यवाही का आग्रह किया है । श्री राठौर ने इन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
 



Share

Leave a Reply