रायपुर: इस थाना के 12 स्टाफ मिले कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप
रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाने में पदस्थ 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 11 सिपाही और 1 हवालदार शामिल है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5707 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 122 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4899 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 10521 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 297 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90277 हो गई है।
Read Also:-
न्यूज़ बुलेटिन : देखें 11 अप्रैल की दिन भर की बड़ी खबरें
राशिफल: दिनांक 12 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन




