रायपुर: गांजा तस्करी करते 2 गिरफ्तार,10 किलों गांजा जब्त
रायपुर, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार उनके पास 10 किलो गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छाटा तालाब के पास सिलयारी धरसींवा में शुक्रवार को दोपहर 3.15 बजे मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी की सूचना पर घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थैला में रखे 10 किलों गांजा अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम घासीराम साहु 23 वर्ष पिता तेजराम साहु एवं दीपक साहू पिता दूकलहाराम साहू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया गया है।




