CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर: 29 हजार लीटर डीजल, 10 हजार लीटर पेट्रोल सहित 2 टैंकर-1 वाहन जप्त

रायपुर: 29 हजार लीटर डीजल, 10 हजार लीटर पेट्रोल सहित 2 टैंकर-1 वाहन जप्त
Share

रायपुर। खाद्य विभाग की टीम ने मंदिर हसौद स्थित साईं कालोनी में छापा मारकर अवैध रूप से डीजल चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मंदिर हसौद से निकले आरंग और बसना के पेट्रोल पम्पों के लिए निकले 2 टैंकर से डीजल चोरी का प्रकरण बनाकर 29 हज़ार लीटर डीज़ल,10 हज़ार लीटर पेट्रोल सहित 3 वाहन जप्त कर एम एस, एच एस डी अनुज्ञापन आदेश 1980 के उपबन्धों के उल्लंघन का प्रकरण बनाया है।
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मंदिर हसौद से चंदखुरी रोड स्थित साईं कालोनी में छापा मारा।
जिला खाद्य नियंत्रक रायपुर ने मौके पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी के दो टैंकर क्रमांक सी जी 04 एम एच 2921,सी जी 07 बी के 6385 से वहां चालक द्वारा सीलबंद चेम्बर को खोलकर डीजल निकाल कर अवैध रूप से गोलू नाम के व्यक्ति को 60 रुपये लीटर की दर से बेचा जा रहा था।
खाद्य विभाग की टीम ने दोनों टैंकर के चालक रंजीत, मोहम्मद इरफान से मौके पर बयान लेकर जानकारी लिया। दोनों वाहन आरंग औऱ बसना के लिए रवाना हुआ था लेकिन मंदिर हसौद से चंदखुरी रोड पर पकड़ा गया।
मौके पर 20 -20 लीटर डीजल अलग से दो कंटेनर में निकला पाया गया। मौके पर एक लावारिस वाहन क्रमांक सी जी 04 एम एस 7724 खड़ा पाया गया जिसमें 5 ड्रमों में 800 लीटर डीजल रखा पाया गया।
ये डीजल भी टेंकरो से निकाल कर अवैध रूप से रखा गया था ।
खाद्य विभाग की टीम ने एम एस एच एस डी अनुज्ञापन आदेश 1980 की धाराओं के उल्लंघन किये जाने के कारण 29 हज़ार लीटर डीजल,10 हज़ार लीटर पेट्रोल, सहित 3 वाहन जप्त कर थाना प्रभारी मंदिर हसौद की अभिरक्षा में दिया गया है।
खाद्य विभाग की टीम में सहायक खाद्य अधिकारी द्वय संजय दुबे, मदनमोहन साहू,खाद्य निरीक्षक मनीष यादव,सोनल चंद्राकर, श्वेता दीवान एवं रीना साहू शामिल थे।
 



Share

Leave a Reply