रायपुर: सट्टा पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार, नगदी 10070 रुपये एवं 3 नग सट्टा पट्टी जब्त
रायपुर, सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 नग सट्टा-पट्टी एवं 10 हजार 70 रुपये जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पानी टंकी के पास व रावाभाठा में 12 मार्च को घेराबंदी कर सुभाष पटनायक 45 वर्ष पिता स्व.विश्वनाथ पटनायक व चंद्रशेखर सिंह राजपूत 30 वर्ष पिता गणेश सिंह को सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 8650 रुपये एवं 2 नग सट्टा पट्टी बरामद कर जब्त की है। तथा धरसींवा में तालाब के पास टकेश्वर ढीमर 26 वर्ष पिता स्व.राजकुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 1420 रुपये एवं सट्टा पट्टी जब्त की है।




