रायपुर: बाल सम्प्रेक्षण गृह में हुआ कोरोना विस्फोट एक साथ मिले 50 नए संक्रमित, मचा हड़कंप
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में माना स्थित संप्रेक्षण गृह में एक साथ 45 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 5 स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इतने ज्यादा संख्या में संक्रमितों की पुष्टि होने यहां हड़कंप मच गया।
45 बच्चे और 5 स्टाफ कोरोना संक्रमित होने के बाद संप्रेक्षण गृह को आइसोलेशन सेंटर तब्दील किया गया है। वहीं बच्चों के उपचार के लिए 6 नर्स और एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।




