रायपुर: फैक्ट्री के यार्ड में रखा 75 हजार का कापर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर, फैक्ट्री के यार्ड में रखा 75 हजार का कापर ट्यूब किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट नेवरा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बैकुण्ठ थाना नेवरा निवासी दिनेश सिंह 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी बैकुण्ठ सीमेन्ट फैक्ट्री में सुपवाईजर है। 5 मार्च को बैकुण्ठ सीमेन्ट फैक्ट्री के मेकेनिकल विभाग कापर का ट्यूब 70 किलों अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये को चोरी कर मुकेश करेबिया के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में ले जाते सीसी कैमरा टीवी में नजर आ रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।




