रायपुर: रविवार अनलॉक पर देर शाम हुआ बड़ा बदलाव, अब ये नहीं खुलेगी इस दिन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। करीब 70 दिन बाद रविवार लॉक डाउन समाप्त करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है, लेकिन इस फैसले के साथ ही शनिवार देर रात एक सन्देश आग की तरह शहर में फ़ैल गई। इस सन्देश ने शहर के एक व्यापार विशेष से जुड़े कारोबारियों को निराश कर दिया। इसमें लिखा था रविवार को बार पूरी तरह बंद रहेंगे। देशी-विदेशी शराब दुकानों को दोपहर तक खुला रखने की छूट है। छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन का अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत बार बंद रखने को कहा गया है, हम इसका पालन कर रहे हैं।




