रायपुर: घर के बाहर खड़ी जीप में लगा दी आग, सीसीटीवी में आरोपी कैद
रायपुर , घर के बाहर खड़ी जीप में मोहल्ले के एक व्यक्ति ने आग लगा दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 435 केे तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी दिलीप साहू 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 5 अप्रैल की रात में प्रार्थी ने अपना जीप क्रमांक सीजी 04 एच 9979 को रोज की तरह अपने घर के बाहर खड़ी किया था। अचानक रात लगभग 1 बजे नींद खुलने पर देखा कि जीप में किसी ने आग लगा दिया था। इसे देखकर परिवार सहित आग बुझाने में जुट गए और कुछ देर बाद आग बुझा दिया। घर में लगा सीसी फुटेज कैमरा चेक करने पर एक व्यक्ति जो मोहल्ले का रहने वाला है उसे अन्ना के नाम से जानते है आग जीप में आग लगाकर भागते हुये नजर आ रहा है।




