रायपुर: लिफ्ट के पार्टस सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, लिफ्ट के पाट्र्स सप्लाई के नाम पर सवा छह लाख की ठगी करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। धोखाधड़ी करने वाले आरोपित विजय मुरलीधरण महाजन को पुलिस जलगांव से गिरफ्तार कर रविवार को रायपुर लेकर पहुंची। न्यू शांति नगर निवासी कारोबारी मोहम्मद आमिर की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज है। उसका फ र्म शंकर नगर में होइस्त एलीवेटर के नाम से संचालित है। मालूम हो कि ठगी का शिकार हुए मोहम्मद आमिर से आरोपित ने लिफ्ट पाट्र्स सप्लाई के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपित विजय मुरलीधरण महाजन ने कुल छह लाख 28 हजार 930 रुपये लेने के बाद सामान की आपूर्ति नहीं की थी।
ठगी का शिकार हुए मोहम्मद आमिर ने पुलिस को बताया था कि उनकी वेबसाइट में सारी जानकारी उपलब्ध है, जिससे अन्य व्यवसायी और ग्राहक कारोबार के संबंध में संपर्क साधते हैं। फ र्म के द्वारा कई स्थानों अस्पताल, यात्री स्थल, गुड्स केरियर आदि स्थानों पर लिफ्ट लगाने के साथ ही बेचने का कार्य किया जाता है। आरोपित वेबसाइट से जानकारी लेकर 26 फरवरी 2021 में मेरे दफ्तर में आकर मुझसे मिला और बताया कि वह स्पेयर पाट्र्स का निर्माता और विक्रेता है। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने लिफ्ट और लिफ्ट के पाट्र्स के लिए आर्डर किया। साथ ही एडवांश 2 लाख 88 हजार 500 रुपये ले लिए। इसके बाद बाकी की रकम तीन लाख 40 हजार 430 रुपये देने के लिए कहा गया, जिसके बाद ही लिफ्ट के पाट्र्स सप्लाई होने की बात आरोपित ने कही। इस पर मोहम्मद आमिर आरोपित विजय मुरलीधरण महाजन के बताए गए खाते में बची हुई रकम भी जमा करा दी।




