रायपुर: देवेन्द्र नगर तिराहा स्थित नमस्ते चौक में बीच सड़क में डांस कर हुडदंगी करते 04 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही
रायपुर, दिनांक 17.11.2021 को थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत देवेन्द्र नगर तिराहा स्थित नमस्ते चौक में 04 व्यक्ति बीच रोड़ में स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी 04 एम पी 0980 को खड़ी कर रोड़ में डांस कर हुडदंगी करते हुए यातायात को बाधित कर रहे थे, अन्य राहगीरों द्वारा हुडदंगियों को समझाने पर भी उनके द्वारा नहीं मानने के संबंध में एक विडियो प्राप्त हुआ था। विडियो को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश ठाकुर एवं थाना प्रभारी गंज श्री दुर्गेश रावटे को वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
जिस पर थाना गंज एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए
01. कुणाल कुमार जैन पिता उत्तम जैन उम्र 24 साल निवासी अनुग्रह अपार्टमेंट ई ब्लॉक 507 गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।
02. प्रवीण कुशवाहा पिता उपेंद्र कुशवाहा उमर 25 साल निवासी आजाद चौक बीरगांव थाना उरला रायपुर।
03. आजाद खान पिता मुजाहिद खान उम्र 25 साल निवासी अनुग्रह अपार्टमेंट ई ब्लॉक 507 गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।
04. एडवर्ड निकोलस पिता निकोलस ए एल उम्र 26 साल निवासी भारत माता किसी चौक के पास वार्ड नंबर 30 थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उक्त चारों व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् भी कार्यवाही की गई।
सड़क पर हुडदंग़ी आपको भारी पड़ सकती है. कल देवेंद्र नगर तिराहे पर कुछ युवकों द्वारा बीच ट्रैफिक गाड़ी से उतरकर मस्ती करने का वीडियो मिला. जांचकर युवकों का पता लगाया गया और आज कार्यवाही की गई.
— Raipur Police (@RaipurPoliceCG) November 18, 2021
विडीओ भेजने वाले सज्जन को धन्यवाद.#RaipurPolice pic.twitter.com/oTdDBARa7E




