रायपुर: बिना नोटिस दिए तोड़ दिया भाजपा बूथ अध्यक्ष का मकान, रेलवे अधिकारियों से मिलीभगत का लगा आरोप
रायपुर, शहर के डब्लू आर एस कालोनी के प्रेम नगर बस्ती में स्तिथ निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष रामचंद्र बघेल का मकान को तोड़ दिया गया , सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार मोहल्ले में 50 से 60 झुग्गी है लेकिन सिर्फ 1 ही घर को तोड़ा गया और इस घटना के पीछे वार्ड के कांग्रेसी पार्षद पति के हस्तक्षेप की खबर प्राप्त हुई है। वहा की जनता आक्रोशित है और उन्होंने सीधे तौर पर इसका विरोध किया । इस घटना की सूचना मिलते ही वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री खगपति सोनी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे एवं घटना की वस्तुगत जानकारी से जिलाध्यक्ष श्री श्रीचंद सुंदरानी को अवगत कराया जिसके उपरांत श्री श्रीचंद सुंदरानी घटना स्थल पर उपस्थित हुए एवं घटना स्थल का जायज़ा लिया ।
भाजपा बूथ के अध्यक्ष का घर को तोड़ा गया है वो भी बिना किसी पूर्व सूचना के और बिना किसी कारण बताए इस विकट कोरोना महामारी के दौर में इस प्रकार की घटना निंदनीय है , लोग बेरोजगार हो गए है, खाने पीने के लिए आम नागरिकों को संघर्ष करना पड़ रहा है ऐसे में एक झुग्गी निवासी का घर को तोड़ना अत्यंत दुखद घटना है कहकर भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री खगपति सोनी ने विरोध किया। इसके पश्चात पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष श्री श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी एवं अन्य समस्त कार्यकर्ताओं ने रेल्वे थाने में जाकर जमकर हंगामा किया , पुलिस अधिकारियों के द्वारा संतुष्टि भरा जवाब नही मिलने पर रायपुर लोकसभा के सांसद श्री सुनील सोनी जी ने थाना प्रभारी से फोन पर बात किया और मामले का निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया तब समस्त भाजपा नेता और कार्यकर्तागण शांत हुए ।। इस घटना की घोर निन्दा करते हुए वार्ड के नागरिकों ने दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की मांग की है ।।
उक्त मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्रीचंद सुंदरानी, वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी जनसेवक श्री खगपति सोनी, किशोर महानंद, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, अनिता महानंद, गोपाल ठाकरे, नारायण कुमार, गोवर्धन नायक, जितेश कनपान एवं अन्य समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।।




