CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं
Share

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों को मई दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को हम श्रमिक दिवस या मई दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। कोरोना संकट के दौर में श्रमिकों सहित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का हरसंभव प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। गांवों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनरेगा के काम आवश्यकतानुसार प्रारंभ किए जा रहे हैं। औद्योगिक संस्थानों से अपने संस्थान के श्रमिकों का टीकाकरण कराने, उनकी सहूलियत का ध्यान रखने और संस्थानों में कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार सभी कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।  



Share

Leave a Reply