रायपुर: निगम ने 9 एकड़ निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर रोक लगायी
रायपुर, नगर निगम विभाग की टीम ने जोन 10 के तहत आने वाले बोरियाखुर्द मार्ग के समीप निजी स्कूल के पास लगभग 9 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने कार्यवाही की।
भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगा अज्ञात अवैध प्लाटिंगकर्ता के बनाई गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता से काटने और आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही वहाँ अवैध प्लाट कटिंग करने निर्मित की गयी अवैध प्लीन्थ को थ्री डी से काटकर हटाने की अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।
उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग ने रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही संबंधित भूमिस्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।




