रायपुर: घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। घर के पास गाली-गलोच करने से मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट किया। मामले की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ईदगाहभाठा लाखेनगर निवासी शेख फजल 28 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी के दरवाजे के पास 16 मई को रात 10 बजे शाहबीर,शाहरुख,पंकज सिंधी,डैनी अज्जु आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। घर के पास गाली-गलौच करने से मना करने पर आरोपियों प्रार्थी व उसकी पत्नी नशीमा परवीन के साथ घर में घुसकर मारपीट किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




