रायपुर : पति-पत्नी के बीच विवाद , पानी टंकी में चढ़ा पति फिर .....
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच हुये विवाद का मामला सामने आया है। यहाँ पति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद युवक पानी टंकी में चढ़ गया। ऊपर जाकर युवक आत्महत्या की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने फ़ौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद युवक को निचे उतारा।
जानकारी के अनुसार खूबीराम साहू नशे की हालत में ये पानी की टंकी पर चढ़ गया। अपने 3 मंजिला मकान के ऊपर से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को इस बात की खबर दी। न्यू राजेंद्र नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बातों में उलझा कर खूबी को नीचे उतारने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने जब पूछा की वो ऐसा क्यों कर रहा है तो उसने कहा मैं जब मर जाऊंगा तब पता चलेगा।
इंस्पेक्टर देवदास ने इसके बाद अपनी टीम के कुछ लोगों को मकान के पिछले हिस्से से ऊपर भेजा और फौरन खूबी को दबोच कर नीचे उतारा गया। उसने अपना हाथ भी काट लिया था। उसे फौरन अस्पताल भेजा गया और फिलहाल थाने में लाकर पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही गांव से उसकी पत्नी लौटी और लौटने के बाद उसके साथ झगड़ा करने लगी।
खूबीराम को गुस्सा आ गया शराब पीकर उसने किचन में रखे चाकू से अपना हाथ काट लिया और छत पर जाकर मरने की धमकी देने लगा। अब पुलिस ने खूबी के परिजनों को भी समझा दिया है ताकि दोबारा इस तरह की घटना ना हो।




