CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर: पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, 21 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर: पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, 21 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
Share

रायपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ राजधानी पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। तेलीबांधा थाना पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में उपयुक्त गाडी को भी जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित केनाल रोड पास कुछ व्यक्ति होण्डा कंपनी की कार में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। वाहन के अंदर 3 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम निखिल यादव उर्फ आशु, मनीष सिंह तथा जीतेन्द्र दास निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर टीम को वाहन में प्लास्टिक की अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। जिस पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये, नगदी रकम 83,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा आई-20 कार क्रमांक सी जी/04/एल एफ/6953 जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 184/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
-निखिल यादव उर्फ आशु उम्र 24 साल निवासी श्याम नगर तारू भाई चैक पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
-मनीष सिंह उम्र 26 साल निवासी श्याम नगर तारू भाई चैक पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
-जीतेन्द्र दास उम्र 25 साल निवासी क्रिश्चन कालोनी दुर्गा मंदिर के पास श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
 



Share

Leave a Reply