रायपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान मचा बवाल, कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओ में मारपीट, थाने का घेराव
रायपुर। राजधानी रायपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान शनिवार देर रात कांग्रेस और भाजपा की समितियां आपस में भिड़ गईं। मामला तब और बिगड़ गया जब भाजपा पार्षद रोहित साहू के समर्थकों ने विरोधी समिति के लोगों की पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना के बाद भाजपा कांग्रेस दोनों के बीच तनातनी हो गई और थाना घेराव कर दिया गया है।
तनाव इस कदर बना हुआ है कि थाना व खम्हारडीह बस्ती छावनी में तब्दील हो गई है। हालांकि, पुलिस अमला भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोशिश कर रहा है।




