रायपुर: स्वास्थ्य विभाग ने मिठाई दुकान में गन्दगी मिलने पर 1500 रूपये का किया जुर्माना
रायपुर , नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 6 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत भाटागांव के आछी तालाब के समीप एक मिठाई दुकान के संचालक पर दुकान के निरीक्षण के दौरान गन्दगी एवं स्वच्छता का अभाव मिलने पर जोन क्रमांक 6 के जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा की उपस्थिति में सम्बंधित मिठाई दुकानदार को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए 1500 रूपये का जुर्माना किया. इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत मिठाई दुकान के निरीक्षण के दौरान सही पायी गयी, जिस पर जुर्माना कार्यवाही कर प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.




