RAIPUR : बेटे के साथ झगड़ा कर रहे आरोपी को समझाना महंगा पड़ा, चाकु से किया हमला
रायपुर :शहर के आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द में एक व्यक्ति को आरोपी युवक को झगड़ा नहीं करने की समझाईश देना महंगा पड़ा। आरोपी ने समझा रहे व्यक्ति पर ही चाकु से हमला कर उसे घायल कर दिया।
टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरडीए कालोनी मेें आरोपी तिलक पिता विजय सिंह ठाकुर 22 वर्ष 27 फरवरी की शाम 6.30 प्रार्थी धनंजय मिश्रा के लड़के अभिषेक से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। अपने बेटे के साथ झगड़ा होते देख धनंजय झगड़ा को शांत कराने के लिए आरोपी तिलक को समझाईश दी, लेकिन आरोपी ने इस बात पर प्रार्थी पर यह कहते हुए चाकु से वार कर दिया कि वो कौन होता है उसे समझाईश देने वाला। चाकु से प्रार्थी के जांघ के पास चोट आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।




