रायपुर: ढ़ाबा में शराब बेचते संचालक हुआ गिरफ्तार
रायपुर। अवैध रूप से शराब की खरीदी, बिक्री करने वालों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं लॉकडाउन में भी एवन ढाबा में अवैध शराब की बिक्री चल रही थी, मुखबीर से सूचना मिली की एवन फैमिली ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रहीं है। जिस पर अधिकारियों के निर्देश में सायबर सेल और थाना धरसींवा की टीम ने एवन फैमिली ढ़ाबा में जाकर छापा मार कार्रवाई की।
छापा के दौरान ढ़ाबा में बाॅटलों में अधिक मात्रा में महुआ एवं अंग्रेजी शराब रखा गया था। जिस पर ढ़ाबा संचालक नवीन कुकरेजा से ढ़ाबा में शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, परंतु नवीन कुकरेजा ने ढ़ाबा में शराब बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी ढ़ाबा संचालक नवीन कुकरेजा सहित आरोपी राहुल टण्डन एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 बाॅटल में 39 लीटर देशी हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 2 बोतल मेक्डावल नंबर 1 विस्की विदेशी मदिरा कीमती 41000 रूपये और बिक्री के बाद की रकम 4000 रूपये, जुमला कीमती 45000 रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 222/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई किया गया। अवैध रूप से शराब की बिक्री, तस्करी, भण्डारण करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read Also:-
मुख्यमंत्री की कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक खत्म, इन मुद्दों पर बनी राय
पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, 44 लीटर शराब के साथ 4 गिरफ्तार, एक बन्दूक भी हुआ बरामद




