रायपुर: 2 करोड़ का आर्डर लेकर नही भेजा पूरा माल, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। भनपुरी स्थित कंपनी के लिए माल का आर्डर देकर 02 करोड़ रुपये मनपंसद बेवरेज कंपनी के खाते में जमा करा दिया। लेकिन करीब 3 वर्ष बाद भी मनपसंद बेवरेज कंपनी के मालिक द्वारा पूरा माल नही भेजा गया। करीब 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार का बकाया माल आज तक नही भेजा गया। मामले की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जसवंत क्लाथ स्टोर्स,वार्ड क्रमांक 13 मेनरोड तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी इंद्रपाल सिंघहूरा 41 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का एचआर एजेन्सी के नाम से भनपुरी में कंपनी है। कंपनी के लिए माल खरीदने के लिए वडोदरा गुजरात स्थित मनपसंद बेवरेज कंपनी को 2 करोड़ रुपये का आर्डर दिया था व रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिया था। लेकिन मनपसंद बेवरेज कंपनी द्वारा बीच-बीच में कुछ माल दिया गया। किन्तु 07 जून 2021 तक कंपनी द्वारा 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार 529 रुपये के सामान देना बाकी है।
एवं कंपनी मालिक अभिषेक सिंग के द्वारा निरंतर आश्वासन दिया जा रहा है। मनपंसद बेवरेज कंपनी ने न तो पैसा वापस कर रहा है और न ही माल दे रहा है। कंपनी मालिक अभिषेक सिंग पिता धीरेन्द्र सिंग से कई बार मुलाकात व फोन पर बातचीत करने के बावजूद भी हर बार झूइा आश्वासन दिया गया। लेकिन आज तक रुपये वापस नही की गई है। और अब कॉल करने पर कोई भी जवाब नही दिया जा रहा है। कंपनी के द्वारा प्रार्थी से 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार 529 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी मालिक मनीष सिंग के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




