रायपुर: वैक्सीन लगाने पार्षदों के नेतृत्व में आज घर-घर जाकर लोगों को किया गया जागरूक
रायपुर, नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में एक साथ कोविड टीकाकरण के प्रति जनजागृति लाने के लिए वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में आज एक घंटे का अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक किया गया।
नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के अंतर्गत आने वाले समस्त 70 वार्डों में वार्ड पार्षद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजधानीवासियों के मध्य घर - घर जाकर कोविड टीकाकरण के प्रति जनजागृति लाने महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर सभी जोनों की टीमें पार्षदगणों के निर्देशन में आज रविवार को एक साथ सभी 70 वार्डों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कोविड टीकाकरण के प्रति लोक स्वास्थ्य हित में जनजागृति लाने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर व्यापक तौर पर सघन जनजागरण महाभियान चलाया गया। इस महाअभियान में स्वयं महापौर भी शामिल हुए और अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक किया। महापौर के अलावा सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल समेत एमआईसी सदस्यगण सहित सभी वार्डों के पार्षद भी अपने-अपने वार्डों के क्षेत्र में व्यापक रूप से कोविड टीकाकरण की गति में तेजी लाने एक घंटे तक के दौरान लोगों के घर-घर जाकर उन्हें टीका लगाने के लिए जागरूक किया।




