रायपुर: बहन ने बड़े भाई को लोहे की तवे से मारकर किया प्राणघातक हमला, मामला हुआ दर्ज
रायपुर, घरेलू विवाद पर बड़े भाई की बहन से तवे से सिर पर मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मनुवास रियालटी रायपुरा निवासी सतीश शर्मा 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी की साली सरिता दीवान 50 वर्ष घरेलू विवाद के चलते शनिवार को अपने बड़े भाई राकेश दीवान 55 वर्ष निवासी मुकुटनगर को लोहे की तवा से सीर पर ताबड़तोड़ वार कर लहुलुहान कर प्राणघातक चोट पहुंचाया। जिसके चलते वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी ससुराल पहुंचकर एम्बुलेंस से साला को मेकाहारा अस्पताल में ले जाकर उपचार के लिए भर्ती किया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




