रायपुर : चार्ज लेते ही टीआई ने की बड़ी कार्यवाही, मोतीबाग से पकड़ा ढाई किलो गांजा
रायपुर | पुलिस ने आज एक और गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गोलबाजार सुदर्शन ध्रुव को क्षेत्र मोतीबाग यूनियन क्लब के सामने गुप्ता बिल्डिंग में निवासी हासिम शेख पिता खलील शेख उम्र 37 वर्ष निवासी द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को गांजा बिक्री करते रंगे हाथो पकड़ा। वही कब्जे से 2500 ग्राम कीमती लगभग 30 हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के बिरुद्ध 20 ख NDPS के तहत कार्यवाही की जा रही है।




